Haryana News: हरियाणा के इस जिले में छात्रवृत्ति योजना का बड़ा अपडेट, छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बेहद अहम, जल्दी करें आवेदन

On: October 14, 2025 4:19 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के इस जिले में छात्रवृत्ति योजना का बड़ा अपडेट, छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बेहद अहम, जल्दी करें आवेदन

Haryana News: उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा पंचकूला ने हर छात्रवृति योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत योग्य और जरूरतमंद अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

आवेदन की अंतिम तिथि

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करना अनिवार्य है। इस पोर्टल पर छात्रवृति से जुड़ी सभी शर्तें, नियम और पात्रता विवरण उपलब्ध हैं।

योजना का उद्देश्य

हर छात्रवृति योजना का मुख्य उद्देश्य है शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच योग्य और जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना। इससे छात्रों को अपने अकादमिक लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर योजना की पात्रता जांचें और निर्धारित समय सीमा तक अपना आवेदन जमा करें। यह सुनिश्चित करेगा कि वे इस छात्रवृति का लाभ प्राप्त कर सकें।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now