Haryana News: कांग्रेस को एक बडा झटका, ये पूर्व मंत्री 18 नवम्बर को इनेलो पार्टी में होंगे शामिल

On: November 17, 2025 10:06 AM
Follow Us:
कांग्रेस को एक बडा झटका, ये पूर्व मंत्री 18 नवम्बर को इनेलो पार्टी में शामिल होंगे शामिल

Haryana News: प्रदेश की राजनीति में बड़ा हलचल पैदा करने वाली खबर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री एवं दिग्गज ब्राह्मण नेता वासुदेव शर्मा ने कांग्रेस से अलविदा कर दिया है। इतना ही नहीं वह आगामी 18 तारीख को विधिवत तौर पर इनेलो की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके इस निर्णय को लेकर क्षेत्र में खूब चर्चा है और उनके समर्थक जोरदार तैयारियों में जुटे हुए हैं।Haryana News

बताया जा रहा है कि इस मौके को शक्ति प्रदर्शन का रूप देने की भी योजना है। इधर दूसरी तरफ कांग्रेस खेमे में हलचल तेज़ हो गई है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से पंडित वासुदेव शर्मा को मनाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। कांग्रेस चाहती है कि शर्मा पार्टी न छोड़ें, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।

अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शर्मा जी हुड्डा की प्रयासों से मान जाएंगे, या फिर 18 तारीख को अपने हाथ से ‘चश्मा’ पहनते हुए इनेलो में नई पारी की शुरुआत करेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now