Haryana News : राजपूत सभा धारूहेड़ा की एक अहम बैठक राष्ट्रीय क्षत्रिय संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय सिंह राजावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में धारूहेड़ा राजपूत महासभा के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह ने समाज के समक्ष महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

बैठक में आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई, साथ ही आपसी भाईचारा बनाए रखने पर बल दिया गया। साथ ही, 9 मई 2025 को करनाल में होने वाली महाराणा प्रताप जयंती में ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों को पहुंचने के लिए आहान किया गया । महाराणा प्रताप जयंती के अवसर बैठक का समापन “महाराणा प्रताप की जय” के उद्घोष के साथ हुआ।
तैयारी को लेकर सोंपी जिम्मेदारी: महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा की अनावरण कार्यक्रम रंगारंगा होगा। इसकी तैयारी, मूर्ति बनवान व अन्य कार्यो की जिममेदारी सोंपी गई। समाज की एकजुटता के के चलते जहां पहले महाराणा प्रताप पार्क को गेट बनवाया वहीं अब मूर्ति लगाने की एक बडी पहल की जा रही है।
इस मौके पर कप्तान सिंह, रण सिंह, गंगा सिंह, राहुल राजपूत, सतवीर चौहान, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह नेगी, श्याम सुंदर, हरकेश, राजपाल सिंह, योगेश तोमर, प्रितपाल सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह, बजरंग सिंह, रामनिवास सिंह, हरि दमन,हरीश मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: महाराणा प्रताप पार्क में आयोजित बैठक में मौजूद समाज के लोग

















