Haryana News: हरियाणा में राजस्व अधिकारियों की लापरवाही की वजह से प्रदेश के 11 जिलों में 6 हजार 497 प्रॉपर्टी पर कब्जा हो गया। क्योंकि जिन प्रॉपर्टी पर लोगों ने कब्जा किया है उनके खिलाफ राजस्व अधिकारी कोर्ट में नहीं गए। अब राजस्व विभाग ने कब्जाधारियों के खिलाफ कोर्ट में केस फाइल करने के निर्देश दिए है।
हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनागर के डीसी को अब फाइनेंस कमिश्नर ने पत्र लिखकर कहा है कि आपके यहां प्रॉपर्टी पर कब्जा है लेकिन कोई कोर्ट केस फाइल नहीं किया है। तुरंत पीपी एक्ट धारा 1972 के तहत कोर्ट केस दायर किया जाए।
मासिक तौर पर होगी समीक्षा
फाइनेंस कमिश्नर ने कहा कि अवैध कब्जों को लेकर मासिक रिपोर्ट देनी होगी। विभाग ने यह भी कहा है कि जनवरी 2018 से अब तक कितने अतिक्रमण हटाए गए और उनका कुल रकबा कितना है, उसकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
3 जिलों में दायर हो चुके केस
हरियाणा के करनाल में 626 प्रॉपर्टी, कुरुक्षेत्र में 27 और यमुनानगर में 320 प्रॉपर्टी पर वहां के राजस्व अधिकारियों के द्वारा कब्जे हटवाने के लिए कोर्ट में केस दायर किए हैं। जिसकी रिपोर्ट भी विभाग मासिक तौर पर लेगा कि कितने कब्जे कोर्ट केस से हट चुके हैं।
















