Haryana News: हरियाणा में बारिश में गिरे 3 मकान, 8 साल के बच्चे की मौत और 19 लोग घायल

On: July 14, 2025 5:25 PM
Follow Us:
Haryana News: 3 houses collapsed in rain in Haryana, 8 year old child died and 19 people injured

 

Haryana News: हरियाणा के नूंह में बारिश का कहर देखने को मिला है। जहां गांव बिरसिका स्थित 3 मकान बारिश के कारण गिर गए। मकानों के गिरने से मलबे में दबकर 19 लोग गंभीर घायल हो गए जबकि 1 बच्चे की मौत हो गई।

गांव के लियाकत ने बताया कि गांव में बीती रात बारिश के कारण से 1 परिवार के 3 मकान गिर गए। जिसमें 19 लोग दबकर घायल हो गए। इस हादसे में 8 साल के बालक सिफान पुत्र तालीम की मौत हो गई। सिहान और एक महिला मुबीना पति वली मोहम्मद की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है।

घायलों में से 3 लोगों का इलाज शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में चल रहा है बाकी लोगों का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now