Haryana News: हरियाणा में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

On: July 26, 2025 5:11 PM
Follow Us:
Haryana News: 2 policemen suspended in Haryana, know what is the whole matter

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में 2 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। फतेहाबाद में टहलने निकलीं सास-बहू का बाइक से पीछा करने वाले दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। महिलाओं के परिजोनों ने इसकी पुलिस को शिकायत दी थी। साथ ही घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी पेश किया, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि दोनों बाइक पर सवार थे और घर तक महिलाओं का पीछा किया। इससे डरी महिलाओं ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। लोगों का आरोप है कि दोनों ऑन ड्यूटी थे और शराब पिए हुए थे।

पूछताछ करने पर बहाने बनाने लगे। लोगों ने उनकी वीडियो बना ली। परिजनों की शिकायत मिलने पर फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने डीएसपी को मामले की जांच सौंपी थी।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now