Haryana new ring road: हरियाणा के इस जिले में बनेंगे 45KM लंबे रिंग रोड और 4 बाईपास, फोरलेन का मिलेगा लाभ

On: May 9, 2025 6:21 PM
Follow Us:
Haryana new ring road

वर्ष 2025 हरियाणा में बड़ी योजनाओं की सौगात लेकर आएगा। इस वर्ष कई योजनाएं शुरू होंगी और कुछ पर काम भी शुरू होगा। इसके साथ ही एक बड़ी सौगात प्रदेश के इस जिले में 4 बाईपास और एक रिंग रोड का निर्माण भी होगा। इन नए बाईपास के निर्माण के साथ ही भिवानी शहर के चारों ओर करीब 45 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का खाका तैयार किया जाएगा। जिससे भारी वाहन शहर के बाहर से निकलेंगे और हिमाचल से राजस्थान, दिल्ली, मेरठ, पंजाब, महाराष्ट्र मुंबई तक का सफर आसान हो जाएगा।

आपको बता दें कि अब ड्रीम प्रोजेक्ट भिवानी शहर के चारों ओर करीब 45 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का सपना जल्द ही साकार होगा। करीब 800 करोड़ रुपये के बजट से भिवानी-हांसी तक 43 किलोमीटर फोरलेन और भिवानी बाईपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, दिसंबर तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद करीब 250 करोड़ के बजट से लोहारू रोड को हांसी रोड के तिगड़ाना मोड़ से जोड़ने के लिए नया बाईपास बनाया जाएगा। रिंग रोड बनने से भिवानी शहर का क्षेत्रफल भी बढ़ेगा और विकास तेजी से होगा।

इसके साथ ही दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर चार नए बाईपास बनाने पर भी केंद्रीय मंत्रालय में विचार-विमर्श चल रहा है। जिसका नेतृत्व खुद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह कर रहे हैं। रोहतक रोड पर निनान से दादरी और लोहारू रोड तक बाईपास बनने के बाद इसे जींद, महम और हांसी रोड से जोड़ने का काम चल रहा है।

करीब दस किलोमीटर के दायरे में बाईपास का एक हिस्सा तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में भिवानी-हांसी 43 किलोमीटर फोरलेन भी शामिल है। इसकी लागत करीब 800 करोड़ है। इस रोड प्रोजेक्ट का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

इसके बाद भिवानी शहर के चारों ओर रिंग रोड बनाने के लिए तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड तक करीब दस किलोमीटर का हिस्सा ही शेष रह गया है। इस हिस्से में नया बाईपास बनाने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसका अलाइनमेंट भी केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया है। केंद्रीय मंत्रालय की बैठक का इंतजार है।

इन अलाइनमेंट को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण और फिर बाईपास निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शहर के सभी प्रमुख राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग रिंग रोड से जुड़ जाएंगे। दूसरे प्रांतों व शहरों से आने वालों को भिवानी में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे इस रिंग रोड के जरिए जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

चार बाईपास के अलाइनमेंट को भी जल्द मिलेगी मंजूरी, सांसद खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ई के दायरे में आने वाले चार बाईपास के अलाइनमेंट को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इन चार बाईपास में लोहानी, ढिगावा मंडी, जुई और सिंघानी (लोहारू) शामिल हैं। इन चारों बाईपास का अलाइनमेंट केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया है।

केंद्रीय मंत्रालय की बैठक में इन्हें मंजूरी मिलेगी। इसको लेकर जल्द ही बैठक हो सकती है। इस बैठक में भिवानी के शेष बचे बाईपास के प्रारूप को भी मंजूरी दी जाएगी।

बाईपास बनने से पहले ही भू-माफिया भी सक्रिय, कृषि भूमि पर कट रही अवैध कॉलोनियां

शहर का रिंग रोड एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह रिंग रोड भिवानी के चारों ओर करीब 45 किलोमीटर का घेरा बनाएगी। मुख्य शहर चारों ओर से करीब पांच से छह किलोमीटर के दायरे में सीमित है। इसके बाद यह तेजी से विकसित हो सकेगा। इसको लेकर भू-माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। शहर के आसपास के गांवों की कृषि भूमि पर भी तेजी से अवैध कॉलोनियां कट रही हैं। हालांकि जिला नगर योजनाकार का पीला पंजा भी लगातार चल रहा है, इसके बावजूद अवैध कॉलोनाइजर यहां धड़ल्ले से प्लॉट काटकर बेचने में जुटे हैं। इसमें देवसर, बापोदरा, कालूवास, नाथूवास, हालुवास गांवों में कम समय में ही अवैध कॉलोनियां अस्तित्व में आ गई हैं।

भिवानी-हांसी फोरलेन व करीब दस किलोमीटर के दायरे में बाईपास का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड को जोड़ने के लिए करीब दस किलोमीटर नए बाईपास के निर्माण की प्रक्रिया केंद्रीय मंत्रालय में चल रही है। इसकी मंजूरी इसी साल जून तक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण व टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now