Haryana New DGP: हरियाणा को मिला नया मुखिया, डीजीपी को लेकर आदेश जारी?

On: January 1, 2026 10:19 AM
Follow Us:
Haryana New DGP: हरियाणा को मिला नया मुखिया, डीजीपी को लेकर आदेश जारी?

Haryana New DGP: ह​रियाणा में पिछले कई दिनों से नए मुख्यिा यानि डीजीपी को लेकर चर्चाए बनी हुई थी। नायब सैनी ने नए डीजीपी के आदेश जारी कर​​ दिए गए है। हरियाणा पुलिस को नए साल की शुरुआत में नया नेतृत्व मिल गया है। राज्य सरकार ने 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल को हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है।

आधिकारिक आदेश जारी: नए डीजीपी को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ था, जिसे अब अजय सिंघल ने संभाल लिया है।Haryana New DGP

Haryana New DGP” डीजीपी जैसे अहम पद पर नियुक्ति को प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अपने अब तक के करियर में अजय सिंघल ने फील्ड पोस्टिंग से लेकर मुख्यालय स्तर तक कई अहम और संवेदनशील जिम्मेदारियां संभाली हैं, जिससे उन्हें प्रशासनिक दृष्टि से मजबूत अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

नए डीजीपी अजय सिंघल 1992 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें पुलिस प्रशासन का लंबा अनुभव है। डीजीपी बनाए जाने से पहले वह हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में डीजीपी के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों की निगरानी की और विभागीय कार्यप्रणाली को सख्ती के साथ आगे बढ़ाया। डीजीपी बनने के बाद हरियाणा में अपराध पर नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और पुलिस के आधुनिकीकरण जैसे मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।

पुलिस महकमे में अजय सिंघल की छवि एक सख्त लेकिन संतुलित अधिकारी की रही है। विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनाती के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो में रहते हुए उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी, जिसका असर विभागीय कामकाज में भी देखने को मिला।Haryana New DGP

नई दिशा मिलने की उम्मीद’ हरियाणा सरकार की ओर से अजय सिंघल की नियुक्ति को प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला माना जा रहा है। नए डीजीपी के सामने आने वाले समय में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना, पुलिस बल का मनोबल बढ़ाना और जनता का भरोसा कायम रखना बड़ी चुनौती होगी। अजय सिंघल की नियुक्ति के साथ ही हरियाणा पुलिस में नए नेतृत्व के तहत कामकाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।Haryana New DGP

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now