Haryana: सुबह सुबह अचानक MLA पहुंचे मार्केट कमेटी कार्यालय, जानिए फिर क्या हुआ

On: April 19, 2025 10:06 PM
Follow Us:
रेवाडी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अनाज मंडी व मार्केट कमेटी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Haryana: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शनिवार को रेवाडी अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा रेवाड़ी मंडी में सरसो व गेहूं खरीद व्यवस्था का से निरीक्षण किया। अचानक विधायक के कार्यालय परिसर में पहंचने पर अफरा-तफरी मच गई। इसके उपरांत श्रमिकों के लिए बनाई गई अटल कैंटीन का निरीक्षण किया ।

शनिवार सुबह रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव अचानक नई अनाज स्थित मार्केट कमेटी का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसके बाद वहां मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर सहित खरीद कार्यों की भी जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में पहुंचकर सरसो व गेहूं की फसल खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

किसानो से की बात: यहां उन्होंने मंडी में फसल बेचने पहुंचे किसानों से भी बातचीत की। जिस पर किसानों ने खरीद व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके उपरांत विधायक ने श्रमिकों के लिए बनाई गई अटल कंैटीन का भी निरीक्षण किया तथा वहां बन रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में कमी नहीं रहनी चाहिए।

फसलो को नियमित करें उठान: रेवाड़ी विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि इस समय सरसो व गेहूं की जमकर आवक हो रही है। इसलिए कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते। किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। फसलों का उठान भी निरंतर होता रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

क्योंकि फसलों का उठान नहीं होगा तो मंडी में अव्यवस्था बनना लाजमी है। इसके अलावा बिजली-पानी के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी आवश्यक कदम उठाने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now