Haryana Lado Laxmi Scheme: आज का दिन महत्वपूर्ण! जल्दी करें ये काम वरना आपके हाथ से निकल जाएगा 2100 रुपये पाने का फायदा

On: October 25, 2025 4:41 PM
Follow Us:

Haryana Lado Laxmi Scheme: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 23 अक्तूबर तक करीब पांच लाख 30 हजार पात्र महिलाओं ने पंजीकरण करवा लिया है। 25 अक्तूबर तक जो महिलाएं पंजीकरण करवा लेंगी या फार्म भर देंगी, उनके खाते में 1 नवंबर को 2,100 रुपये भेजे जाएंगे।

योजना की समीक्षा और अधिकारियों के निर्देश

शुक्रवार को सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर पात्र महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

उपायुक्तों को कहा गया है कि पंजीकरण की व्यवस्था में ग्राम सचिव और पटवारी की मदद लें। साथ ही शनिवार और रविवार को भी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने स्टेशनों पर उपलब्ध रहेंगे ताकि पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

मोबाइल एप के जरिए आवेदन

हरियाणा सरकार के अनुसार राज्य में लाडो लक्ष्मी योजना की करीब 20 लाख पात्र महिलाएं हैं। आवेदन मोबाइल एप के जरिए किया जाएगा। गूगल प्ले स्टोर पर लाडो लक्ष्मी योजना एप उपलब्ध है। एप डाउनलोड करने के बाद महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

पंजीकरण बढ़ाने की चुनौतियां

विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुछ महिलाएं जानबूझकर पंजीकरण नहीं करवा रही हैं क्योंकि जानकारी अधिक मांगी गई है। हालांकि पहली किस्त आने के बाद पंजीकरण की संख्या में तेजी आने की उम्मीद है। सरकार ने पंजीकरण बढ़ाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now