Haryana: सरेआम बिक रही मौत: पुलिस मौन, छह की जान जाने पर जागा प्रशासन

On: November 9, 2023 7:53 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने गांव गांव शराब के ठेके खोले हुए है, इसके बावजूद धडल्ले से कच्ची शराब निकालने का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। यमुनानगर जिले के गांव मंडेबरी और पंजेटे का माजरा में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। अब पुलिस कार्रवाई पर जुटा है। पहले पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।हरियाणा के इन शहरों के 44 किसान गिरफ्तार ?

बुधवार सुबह आठ लोगों को उल्टियां होने पर स्वजन उन्हें अस्पताल में ले गए। जहां सुबह छह लोगों की मौत हो गई। जबकि दो का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।अचानक हुए हादसे से गांवो में अफरा तफरी मच गईागैस सिलेंडर में बलास्ट, श्रमिकों से भरी बस में लगी भंयकर आग ?

इनकी हुई मौत
मृतकों में गांव मंडेबरी निवासी 52 वर्षीय सुरेंद्र पाल, 27 वर्षीय विशाल, 32 वर्षीय सोनू, 45 वर्षीय सुरेश शामिल है। इस गांव के विपिन और प्रिंस का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गांव पंजेटो का माजरा में 70 वर्षीय मेहरचंद, 56 वर्षीय श्रवण की मौत हुई है। दोनों गांव बिल्कुल सटे हैं।

मामला दर्ज: सबसे अहम बात यह है कि प्रतिबंध के बावजूद कच्ची शराब क्यो बनाई जा रही है। पुलिस ने आज तक इन कार्रवाई क्यों नहीं की। जब छह लोगो की जान चली गई तो पुलिस ने मंडेबरी के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now