Haryana: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुर्जर समाज रेवाड़ी द्वारा राजेश पायलट चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उनके समाज और देशहित में किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश पायलट स्मृति संस्थान के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सिराधना (पूर्व डिप्टी कलेक्टर) ने की। इस दौरान गुर्जर समाज के प्रधान चरण सिंह खटाना ने राजेश पायलट जी के विचारों को स्मरण करते हुए समाज के लोगों को प्रेरित किया कि वे भी गरीब और वंचित वर्ग की आवाज बनें और समाज के उत्थान के लिए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट जी सदैव किसानों, युवाओं और समाज के दबे-कुचले वर्ग की भलाई के लिए समर्पित रहे, और आज हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज सेवा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इस अवसर पर गुर्जर समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। Haryana
कार्यक्रम में राजेश खटाना सरपंच, लक्खी सरपंच, राहुल, सुखबीर बोकन , करतार, टिट्टू, गुलाब, राजपाल सरपंच, राम सिंह सरपंच, महिपाल एडवोकेट, अमृत एडवोकेट, हिमांशु सिराधना एडवोकेट, आशाराम चोकन, कालूराम, सूरजभान, कृष्ण तोंगड, हरदयाल पोसवाल, जयपाल बोकन, नंबरदार, पदम चेयरमैन, धारा सरपंच, जगत सिंह एडवोकेट, धर्मबीर सरपंच, बीरेंद्र रावत, ओमप्रकाश अधाना , राज सरपंच, अर्जुन पोसवाल, धर्म सिंह चेयरमैन, निहाल चोकन, लाला चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने राजेश पायलट जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय की भावना को बढ़ावा दिया। उन्होंने देश की राजनीति में किसानों और युवाओं के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर समाज के वरिष्ठजनों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि आने वाली पीढ़ी को भी राजेश पायलट जी के संघर्ष और समाज सेवा के प्रति उनके योगदान से अवगत कराया जाएगा, ताकि वे भी उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर समाज की भलाई में योगदान दे सकें।

















