Haryana: दादी के खाते से पौती ने 80 लाख किए गायब, जानिए कैसे खुला राज

On: March 5, 2025 9:26 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम की एक दसवी कक्षा की छात्रा को मनचलों से दोस्ती करना महंगा पड गया। मनचलो ने छात्रा को ब्लैकमेल करके उसकी दादी के खाते से 80 लाख रुपये ​ले लिए। जब पुलिस तक मामला पहुंचा तो मामलो को सुनकर पुलिस भी चौक गई।

 

हालांकि पुलिस ने इस मामले को लेकर बडी सफलता हासिल किया है। टीम ने आनन फानन मे की कार्रवाई के चलते करीब 80 लाख रुपये ऐंठने के मामले में सेक्टर-10 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए कौन है आरोपी: पुलिस ने बताया कि छात्रा को ब्लैकमेल करके उसकी दादी खाते से 80 लाख रूपए ऐठने वाले आरोपित को पुलिस ने काबू करके उसे पास पांच लाख 13 हजार रुपये और पीड़िता का डेबिट कार्ड बरामद किया गया है।

आरोपी की पहचान नवीन कुमार न्यू कॉलोनी हयातपुर रोड गढ़ी हरसरू गुड़गांव के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने ये मामला 21 दिसंबर 2024 को मामला दर्ज किया था। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पैसे एठने वाला पूरा गिरोह था।

 

जानिए कैसे छात्रा को फसाया: बताया कि कुछ युवको केा पता था कि वह अपनी दादी के बैंक खाते का आनलाईन चलता है। गिरोह ने उसकी फोटो एडिट करके उसके ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।Haryana

। इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से बार-बार रुपये ट्रांसफर करवाते रहे। आरोपी उसके खाते से 80 लाख रूपए ले चुके थे।Haryana

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now