Haryana News: हरियाणा सरकार के CRID विभाग का नया कारनामा, ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले को रातों रात बनाया लखपति

On: June 29, 2025 9:57 AM
Follow Us:
_Haryana government's CRID department's new feat, made a vegetable vendor selling vegetables on a cart a millionaire overnight

Haryana News: हरियाणा सरकार के CRID विभाग का नया कारनामा सामने आया है। विभाग ने ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले को रातों रात लखपति बना दिया है।

बताया जा रहा है कि PPP ID में चारपहिया वाहन दिखाकर मनोज कुमार को लखपति बना दिया है। जिसके चलते उसका राशन कार्ड कट गया है। मनोज कुमार सब्जी की फेरी लगाकर अपनी आजीविका चला रहे है।  मनोज के परिवार के किसी सदस्य के पास साईकिल के अलावा कोई वाहन नहीं है।

दरअसल, सिरसा में फर्जी तौर पर गरीबों की PPP ID में चौपहिया वाहन दिखाकर BPL कार्ड काटने के कई मामले सामने आए है।  पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने BPL राशन कार्ड काटने की कड़े शब्दों में निंदा की।

CRID की ओर से चारपहिया वाहन दिखाकर BPL कार्ड काटने की सीएम हरियाणा से अविलंब जांच की मांग की है।

बता दें कि अप्रैल माह के बाद तीसरी बार बड़ी संख्या में BPL राशन कार्ड काटे गए है।  पीपीपी आईडी में फर्जी तौर पर चारपहिया वाहन दिखाकर BPL राशन कार्ड काटने का सिलसिला जारी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now