Haryana Govt Scheme: हरियाणा सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेंगे 6000 रुपये

On: June 14, 2025 7:04 AM
Follow Us:
Haryana government's big gift to youth, they will get 6000 rupees every month

Haryana Govt Scheme: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। सूबे के गांवों में खुलने वाले कॉमन सेंटर में सरकार बड़े स्तर पर नियुक्तियां करेगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए सरकार की ओर से युवाओं को 6000 रुपए मासिक मानदेय भी दिया जाएगा। इसके एवज में युवाओं को ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाएं देनी होगी।Haryana Govt Scheme

इस योजना के पीछे सरकार के दो मकसद हैं जिनमें-

  • पहला- लोगों को गांवों में ही ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होगी।
  • दूसरा- इस योजना से जुड़ने वाले युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।

करोड़ों रुपए की लागत से खरीदे जाएंगे लैपटॉप

हरियाणा की ग्राम पंचायतों को सरकार पहले से ही हाईटेक करने का ऐलान कर चुकी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायतों तथा क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर्स (CPLO) को लैपटॉप मुहैया करवाने का निर्णय भी लिया है। पहले चरण में 4500 लैपटॉप खरीदने का निर्णय लिया है।Haryana Govt Scheme

सीएम सैनी की अध्यक्षता वाली हाई पावर परचेज कमेटी ने 31 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से ये लैपटॉप खरीदने को पहले ही हरी झंडी दे चुकी है।

ग्राम सचिवों को भी दिए जा रहे हैं लेपटॉप

ग्राम सचिवों को भी लेपटॉप दिए जा रहे हैं। ग्राम सचिव अब पूरा रिकार्ड ऑनलाइन मेनटेन करेंगे। ग्राम सचिवों को लैपटॉप इसलिए दिए जा रहे हैं ताकि वे केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का रिकार्ड मेनटेन कर सकें। साथ ही पूरा डॉटा भी ऑनलाइन अपलोड किया जा सके।

मेरी पंचायत, ई-ग्राम स्वराज, केंद्र के 5वें वित्त आयोग सहित कई ऐसे काम व प्रोजेक्ट हैं, जिनकी पेमेंट ऑनलाइन होती है। ग्राम सचिवों को लैपटॉप मिलने के बाद उनका काम और भी आसान हो जाएगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now