Haryana: किसानों के लिए खुशखबरी, मुआवजा पोर्टल फिर से खोला गया, जानिए कब तक करें अप्लाई

On: August 21, 2025 6:20 PM
Follow Us:
हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, मुआवजा पोर्टल फिर से खोला गया, जानिए कब तक अप्लाई

Haryana: हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुआवजा पोर्टल को एक बार फिर से खोल दिया है। जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा या मौसम की मार से प्रभावित हुई है और वे पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, अब उन्हें मुआवजा लेने का एक और मौका दिया गया है। फिलहाल किसान 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते है।Haryana

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के कई जिलों के किसानों को पोर्टल पर आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे उन किसानों को फायदा होगा, जिनकी फसलें बारिश, आंधी, ओलावृष्टि या अन्य कारणों से खराब हो गई थीं लेकिन समय पर आवेदन न करने के कारण वे लाभ से वंचित रह गए थे। अब पोर्टल फिर से खुलने से इन किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

 

हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, मुआवजा पोर्टल फिर से खोला गया, जानिए कब तक अप्लाई

कृषि विभाग अधिकारियों का कहना है कि किसानों को पोर्टल पर जाकर या फिर क्यूआर कोड पर स्केन करके भी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते है। जांच के बाद योग्य किसानों के खातों में सीधा मुआवजा भेजा जाएगा। सरकार का दावा है कि इस कदम से हजारों किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे अपनी अगली फसल की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।?

इस जिलों को होगा फायदा: हरियाणा के हिसार के 85 गांव, भिवानी के 43 गांव, रोहतक के 21 गांव, पलवल के 17 गांव, चरखी दादरी के 13, रेवाड़ी के 7 तथा सिरसा के 2 गांवों के किसान अब पोर्टल पर फसल खराबे की जानकारी लोढ कर सकते है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now