Haryana family ID: हरियाणा फैमिली आईडी में जल्दी कराए ये बड़ी काम! वरना होगी बड़ी दिक्कत

On: May 16, 2025 5:26 PM
Follow Us:
Haryana family ID

हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अगर आप भी किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको अपनी फैमिली आईडी में आय को वेरिफाई करना बहुत जरूरी है। इसके बाद ही आप सरकारी योजना का लाभ उठा पाएंगे। सरकार आपके द्वारा बताई गई आय को नहीं मानती है। आपकी आय को सरकार द्वारा चेक किया जाता है।

जब से हरियाणा में फैमिली आईडी के जरिए बीपीएल लिस्ट जारी हुई है, तब से लोग परेशान हैं क्योंकि सरकार ने फैमिली आईडी के जरिए नई लिस्ट जारी की है और कई राशन कार्ड कट गए हैं। अब जिनके राशन कार्ड कटे हैं वो जानना चाहते हैं कि किस वजह से उनके राशन कार्ड कटे हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फैमिली आईडी पोर्टल पर नया ऑप्शन जारी किया है।

अब आप फैमिली आईडी में देख पाएंगे कि आपकी आय कितनी वेरिफाई हुई है, सरकार ने फैमिली आईडी में एक अलग ऑप्शन दिया है। आपको बता दें कि पहले ऐसा कोई ऑप्शन नहीं था और कोई भी नहीं जान सकता था कि उसकी फैमिली आईडी में कितनी आय वेरिफाई है, लोग अपने द्वारा लिखी गई आय को ही सही मान लेते थे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now