Haryana Family ID: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई इन लोगों की फैमिली ID, यहां जानिए वजह

On: March 24, 2025 6:00 AM
Follow Us:
Haryana News, Haryana News news, Haryana News today news,Haryana News Hindi news, Haryana News live news, cm news

Haryana Family ID: हरियाणा सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इस कदम को उठाने का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रशासनिक और योजना कार्यों में पारदर्शिता लाना है।

 

 

अगर आप भी हरियाणा में रहते हैं और अपना परिवार पहचान पत्र बनवा चुके हैं तो आज की खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है। जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले कुछ समय से सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र से जुड़े नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, हाल ही में एक नया बदलाव भी किया गया है। आज हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

Haryana Family ID  में आएगी पारदर्शिता

अब परिवार पहचान पत्र केवल उन्हीं परिवार के सदस्यों का बनेगा जो राज्य में रहते हैं। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से राज्य से बाहर रह रहा है या किसी सदस्य का निधन हो गया है तो उसका परिवार पहचान पत्र रद्द कर दिया जाएगा।

वास्तविक डेटा का इस्तेमाल

हरियाणा सरकार की ओर से उठाया गया यह बड़ा कदम परिवार पहचान पत्र के वास्तविक डेटा के लिए ही उठाया गया है, यह इस योजना में भी दिखाई देगा। परिवार पहचान पत्र का डेटा निजी या गैर-सरकारी एजेंसियों के साथ साझा करने पर भी रोक लगा दी गई है।

परिवार पहचान पत्र में बड़े बदलाव
अगर परिवार का मुखिया किसी व्यक्ति को परिवार पहचान पत्र से बाहर करने का अनुरोध करता है, तो उसका परिवार पहचान पत्र भी रद्द कर दिया जाएगा। कुछ समय पहले परिवार पहचान पत्र से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए गए थे।

इस दौरान दो नए विकल्प शामिल किए गए, जिसमें पहला विकल्प गृहणियों के लिए और दूसरा विकल्प बेरोजगार युवाओं के लिए था। Haryana Family ID

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now