हरियाणा: सीएम मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर की आपात कालीन लैंडिंग, जानिए क्या रही मजबूरी

On: February 13, 2022 3:13 AM
Follow Us:

दौरा रदद, अब सीएम 15 फरवरी को जाएंगे चुनाव प्रचार के लिए पंजाब में
हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग करनी पड़ी। आपातकालीन लैडिंग की सूचना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बताया जा रहा है एसी में तकनीकी खराबी के कारण चालक ने अंबाला सिटी में हेलिकॉप्टर लैंड करवाया। जिसके बाद तकनीकी खामी ठीक होने के बाद सीएम उसी हेलीकाप्टर से गुरुग्राम रवाना हो गए।
प्रॉपर्टी टैंक्स सर्वे में खामियां, ठीक करवाने के लिए भटक रहे धारूहेडा के लोग

लापवाही या फिर मजूबरी: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर पुराना हो गया है। जिसके चलते सरकार नया खरीदने की तैयारी कर रही है, लेकिन नया हेलिकॉप्टर आने तक सरकार को इसी से काम चलाना होगा। ऐेसे में इस पुराने हेलिकॉप्टर को उपयोग को हम लापरवाही कहें या मजबूरी। इस सवाल ने प्रशासन के सामने सवाल खडे कर दिए है।
NPA Chairman Election: चुनावो को लेकर सरगर्मी तेज, होट सीट बनी बावल, इस बार जानिए क्यों होगा खास

मौके पर पहुंचे अधिकारी: इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह, एसडीएम हितेश कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस लाइन मैदान के आसपास भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस दौरान एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। करीब आधा घंटा यानी 5.08 मिनट तक क्षेत्र को पूरी तरह से सील रखा गया। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में रुके होने तक प्रशासन की सांसें अटकी रहीं।

खेलों से होता शारीरिक और मानसिक विकास: सत्यमनु

15 हो जाएंगे पंजाब:

cm khatter मुख्यममंत्री मनोहर लाल को आज पंजाब दौरे पर जाना था। चूंकि पंजाब में चुनाव है लिहाजा वहां सरकारी हेलीकाप्टर से नहीं जा सकते। इसलिए पार्टी ने किराए का हेलीकाप्टर करने की कोशिश की, लेकिन हेलिकॉप्टर खाली न होने के कारण मुख्यमंत्री पंजाब नहीं जा सके। जिस हेलिकॉप्टर से सीएम को जाना था अचानक उससे किसी केंद्रीय नेता को जाना पड़ गया। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 फरवरी को पंजाब में चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे।
Transfer In Haryana : हरियाणा में IAS और HCS अधिकारियों का हुआ तबादाला, देखें लिस्ट

100 घंटे ही उड़ान भर सकता है यह हेलिकॉप्टर:
नया हेलिकॉप्टर करीब 70 से 80 करोड़ की लागत से आएगा। वर्तमान हेलिकॉप्टर अब सिर्फ 90 या 100 घंटे की उड़ान ही भर सकता है। इंजन बदला जाएगा तब भी लंबा चौड़ा खर्च आएगा। लिहाजा अधिकारियों ने सलाह दी है कि डबल इंजन नया हेलीकाप्टर ही लिया जाए। वर्तमान में जो हेलिकॉप्टर चल रहा है। उसे 2005 में हुड्डा सरकार के कार्यकाल में खरीदा गया था। अभी सरकार के पास इस हेलिकॉप्टर के अलावा एक स्टेट प्लेन और है।
12 घंटे चला भिवाडी में रेस्क्यू, मलबे से मिला दूसरा शव

प्रशासन के फूले हाथ-पांव, मची अफरा तफरी:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर की शनिवार शाम करीब 4.25 बजे सिटी पुलिस लाइन मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। इस दौरान बीच में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी में अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में लैंड करवाया गया।

 

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now