Haryana crime: रेवाड़ी में चोरी करने वाला दिल्ली में दबोचा, ​आरोपी को लिया रिमांड पर

On: June 11, 2025 4:37 PM
Follow Us:
हरियाणा के जिला रेवाडी गांव गुरावड़ा में तेल पाइप लाइन के पास खड़ी गाड़ी से डिस्पले चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाडी गांव गुरावड़ा में तेल पाइप लाइन के पास खड़ी गाड़ी से डिस्पले चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी धीरज के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

यूपी के रसावली निवासी राजसिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह एक कंपनी में कार्यरत है। गत वर्ष 23 अक्टूबर को वह गांव गुरावड़ा के पास गैस पाइप लाइन पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान साइट के पास खड़ी गाड़ी से एक साउंड डिस्पले चोरी हो गया।

जिस पर पुलिस ने थाना रोडहाई में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी नितेश कुमार, राहुल उर्फ मोनू व साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

जो इस मामले में पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक और आरोपी दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी धीरज को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now