Haryana Crime: महिला की हत्या के विरोध में मसीत में पंचायत ने लिया ये बडा फैसला

On: July 31, 2025 5:26 PM
Follow Us:
Haryana Crime: Panchayat took this big decision in protest against the murder of the woman

Haryana Crime: रेवाड़ी जिले के गांव मसीत 18 जुलाई को महिला की सिर फोड़कर की गई हत्या के मामले में पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। गिरफ्तारी नहीं होने के लेकर अब ग्रामीणो में गुस्सा फुट पडा है। इसी को लेकर गांव पंचायत आयोजित की गई। 12 दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जो प्रशासन और सरकार से बातचीत कर न्याय की मांग को आगे बढ़ाएगी। पहले चरण में कमेटी रेवाड़ी के डीसी और एसपी से मुलाकात कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करेगी।

यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। इसके बाद भी यदि न्याय नहीं मिला तो सड़क जाम सहित अन्य विरोध-प्रदर्शन के विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

आंदोलन की चेतावनी: कमेटी के प्रधान रवि मसीत ने कहा कि यह जघन्य हत्या गांव के लिए बेहद पीड़ादायक है और अब पुलिस से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। 12 दिन ​बीतने पर कोई कार्रवाई नही की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत बुलाई जाएगी और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

पंचायत में गांव के सरपंच अशोक, पूर्व सरपंच कृष्ण सोनी सहित करीब 500 ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि वे महिला के हत्यारों को सजा दिलाकर ही दम लेंगे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now