Haryana crime: रेवाड़ी में बदमाशों ने छह दुकानें और मंदिर को बनाया निशाना

On: January 2, 2026 12:35 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में बदमाशों ने छह दुकानें और मंदिर को बनाया निशाना

Haryana crime: रेवाड़ी: रेवाडी के बावल क्षेत्र में कोहरे की शुरुआत होते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार रात को चोरों ने एक के बाद एक तीन गांवों में वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। नकाबपोश बदमाशों ने छह दुकानों और एक मंदिर को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान और 35 हजार रुपये से अधिक की नगदी चोरी कर ली।

बावल पुलिस के अनुवार चोरों ने सबसे पहले गांव नंगल तेजू और रघुनाथपुरा बस स्टैंड पर स्थित छह दुकानों को निशाना बनाया। देर रात नकाबपोश बदमाश दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और वहां से करीब 25 हजार रुपये की नगदी के अलावा दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। चोरी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।Haryana crime

मची अफरा तफरी: जब दुकानदार रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे और ताले टूटे मिले। आलम यहां तक है कि इसके बाद चोरों ने अहीरों की ढाणी स्थित शिव मंदिर को भी नहीं बख्शा। बदमाशों ने मंदिर का दान पात्र तोड़कर उसमें रखी आठ हजार रुपये से अधिक की नगदी चोरी कर ली। सुबह ग्रामीण जब मंदिर पहुंचे तो दान पात्र उखड़ा हुआ मिला।Haryana crime

ख्ंगाले सीसीटीवी: घटना की सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दुकानों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश ताले तोड़ते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।Haryana crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now