Haryana Crime: 14 गोवंश की मौत के बाद जागा विभाग, बिना एनओसी रेवाड़ी में चल रही कंपनी

On: June 7, 2025 7:04 PM
Follow Us:

Haryana Crime: दिल्ली जयपुर हाईवे पर स्थापित एक कंपनी की ओर से छोडे जा रहे केमिकल युक्त पानी के पीने 14 गायो की मौत हो गई। इस हादसे के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। Haryana Crime

मामला बिगडने पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम कंपनी तो कंपनी के पास एनओसी ही नहीं मिली। कंपनी को नोटिस दिया गया है। टीम की ओर से 7 दिन में नोटिस को जवाब नहीं दिया तो कंपनी को सील कर दिया जाएगा।Haryana Crime

मौत के जागा विभाग: कंपनी के द्वारा पाइप से केमिकल युक्त पानी बाहर गड्‌ढे में छोड़ा जा रहा था। फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को पीने से करीब 14 गायों की मौत हो गई। जबकि 20 से गोंवश बीमार है। गायों की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए और पुलिस को मौके पर बुलाया।

हाईवे स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री मालिकों के द्वारा केमिकल युक्त पानी को अपने आसपास ही गड्‌ढे खोदकर उनमें छोड़ा जा रहा है। जिसको बेसहारा और कुछ पालतू गोवंश ने पी लिया।

कंपनी में ब्रिज बनाने वाले पैनल पर पेंट होने का कार्य होता है। पेंट की सफाई के बाद जो केमिकल युक्त पानी निकलता है, उसे पाइप से बाहर खुले में छोड़ा जा रहा है।

जो निमय के अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता है। जांच में सामने आया है कि कंपनी के पास तो प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से एनओसी भी नहीं है।

मामला दर्ज की मांग: बता दे गायों की मौत से गुस्साए लोगों ने मृत गोवंश को कंपनी के गेट पर डाल दिया। घटना को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

विवाद बढ़ता देखकर कंपनी प्रतिनिधियों ने पशुपालकों को बुलाया। सरपंच पवन के अनुसार दोनों पक्षों ने बतौर मुआवजा 4 लाख रुपए में समझौता किया है। समझोता होने के बाद मामला शांत ​हुआ।Haryana Crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now