Haryana crime: टैंकरों से तेल चोरी करके राजस्थान में बचेने जाते हुए काबू

On: March 31, 2025 1:23 PM
Follow Us:
थाना कसौला पुलिस ने हरियाणाा में टैंकरो से चोरी किए गए डीजल को खरीद कर ड्रमो में भर कर बेचने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान गांव गुजरीवास निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।

Haryana crime: रेवाड़ी पुलिस को सोमवार को एक बडी सफलता मिली है।थाना कसौला पुलिस ने हरियाणाा में टैंकरो से चोरी किए गए डीजल को खरीद कर ड्रमो में भर कर बेचने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान गांव गुजरीवास निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पुलिस ने 5 ड्रम में करीब 1000 लीटर डीजल व एक पिकअप गाड़ी को बरामद किया है।

बता दे पुलिस को सूचना मिली की गांव गुजरीवास निवासी विनोद कुमार टैंकरों से चोरी किए गए डीजल को खरीदकर, उसे राजस्थान में महंगे दामों पर बेचता है। वह टैंकरों से निकाले हुए 5 ड्रम डीजल तेल को एक पिकअप गाड़ी में रखकर बेचने के लिए राजस्थान जा रहा है।

जिस सूचना पर पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक सतेंद्र कुमार को साथ लेकर गांव जलियावास के निकट नाका बंदी शुरू करके एक पिकअप गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी चालक ने अपना नाम विनोद कुमार निवासी गांव गुजरीवास बताया।

पुलिस ने मौके से पिकअप गाड़ी से 5 ड्रम में करीब 1000 लीटर डीजल को बरामद कर लिया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस गिरोह से जुडे अन्य बदमाशों का खुलासा हो सके। Haryana crime

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now