Haryna crime: सीआईए धारूहेड़ा ने एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख रुपए निकालने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला जींद के गांव हसरफगढ़ निवासी बलबीर के रूप में हुई है।
22 मई का मामला: बता दे धारूहेड़ा की लुहारो की ढाणी धारूहेड़ा निवासी रोहित ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 22 मई को वह धारूहेड़ा सोहना रोड स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था। जब वह पैसे निकालने लगा तो पीछे से दो व्यक्तियों ने पैसे निकालने में सहायता करने की बात कही।
शातिरों ने सहायता को झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसको कोई दूसरा बंद कार्ड थमा दिया। शातिरों ने कुछ समय बाद उसके एटीएम कार्ड से एक लाख रुपए निकाल लिए।
जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला जींद के गांव हसरफगढ़ निवासी बलबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
लिया रिमांड पर’ पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।Haryna crime

















