Haryana crime: ACB टीम की बडी कार्रवाई, ₹40 हजार रिश्वत मांगने वाला पटवारी यूं किया गिरफ्तार

On: January 7, 2026 9:04 PM
Follow Us:
Haryana crime: ACB टीम की बडी कार्रवाई, ₹40 हजार रिश्वत मांगने वाला पटवारी यूं किया गिरफ्तार

Haryana crime: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा से भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। विजिलेंस एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण के नाम पर 40 हजार रूप्ए रिश्वत मांगने वाले पटवारी को नगरपालिका परिसर से हिरासत में ले लिया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला : बता दे कि हरियाणा के खरखौदा क्षेत्र के गांव बरोणा निवासी शीलकराम से जुड़ा है। पीड़ित ने रोहतक एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसने सांपला रोहतक बाईपास पर करीब 280 गज का मकान बनाया हुआ है। प्लॉट पर दो कमरे बने हुए हैं और चारदीवारी भी की गई है। नगरपालिका में तैनात पटवारी फूल कंवार उर्फ फूल सिंह ने इस निर्माण को अवैध बताते हुए मकान गिराने की धमकी दी। इतना ही उसने इस बचाने के​ बदले में पटवारी ने उससे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।Haryana crime

ऑडियो रिकॉर्डिंग पर हुई कार्रवाई: बता दें कि पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की बातचीत की उसने ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी। यह रिकॉर्डिंग विजिलेंस विभाग को सौंपी गई, जिसकी जांच और पुष्टि के बाद 5 जनवरी को रोहतक एसीबी में मामला दर्ज किया गया। इसी के चलते आज यानि बुधवार को रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी को नगरपालिका परिसर से पकड़ लिया।

जांच की जा रही है: विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है और यदि जांच में अन्य लोग भी संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now