Haryana crime: Investment के नाम पर ठगी करने वाला झांसी से काबू, 3.13 लाख रुपये का लगाया था चूना

On: November 7, 2025 6:03 PM
Follow Us:
CYBER CRIME

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी की साइबर पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 3.13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सिदस्वर नगर निवासी अनूप कुमार तिवारी के रूप में हुई है।Haryana crime

रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि यह मामला 31 दिसंबर 2024 को रेवाड़ी में दर्ज हुआ था। बता दें कि जब राधा स्वामी कॉलोनी, सेक्टर-3 निवासी लालसिंह ने शिकायत दी थी कि उसने नवंबर माह में सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े एक विज्ञापन को देखा था।Haryana crime

मुनाफा कमाने में लालच में उसने फेसबुक पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उस नंबर पर उसकी बातचीत आर्यन यादव से हुई, कुछ दे बात करने के बाद आर्यन ने उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। वहां उसे निवेश के बदले भारी मुनाफे का लालच दिया गया और धीरे-धीरे 3.13 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब उसे ठगी का पता चला तो उसरे साइबर पुलिस को शिकायत दी।Haryana crime

साइबर थाना पुलिस ने इस गिरोह से जुडे आरोपी अनूप कुमार तिवारी को झांसी से गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस गिरोह के साथ मिलकर ऑनलाइन निवेश ठगी को अंजाम देता था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now