CM Window Haryana समीक्षा में लापरवाही पर सरकार सख्त, पांच नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

On: December 31, 2025 5:22 PM
Follow Us:
CM Window Haryana समीक्षा में लापरवाही पर सरकार सख्त, पांच नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सीएम विंडो (CM Wiondow)  की समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय करते हुए सरकार ने पांच नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इतना ही इसको लेकर अधिकारियों से उनके स्तर पर हुई चूक को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।CM Window Haryana

बता दे कि हाल में आयोजित की गई समीक्षा बैठक में मौलिक शिक्षा विभाग पंचकूला के नोडल अधिकारी की गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया गया है। बिना पूर्व सूचना बैठक में अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी की ओर से सीएम विंडो से जुड़े एक मामले में एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर मुख्यमंत्री कार्यालय में न भेजे जाने पर भी सरकार ने नाराजगी जताई है और जवाब तलब किया है।CM Window Haryana

कारण बताओ नोटिस पाने वाले अधिकारी

विभागअधिकारीआरोप
मौलिक शिक्षानोडल अधिकारी, पंचकूलाबैठक में अनुपस्थिति
स्कूल शिक्षानोडल अधिकारीATR समय पर नहीं भेजी
कृषि विपणन बोर्डसचिव, नरवानाबिना सत्यापन डाटा जारी
समाज कल्याणजिला अधिकारी, कैथलगलत खाते में भुगतान
खेल विभागएडीसी, करनालगलत रिपोर्ट अपलोड

 

लापरवाही बर्दाश्त नही: समीक्षा में कहा इसको लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समीक्षा बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और शिकायतों से जुड़ी रिपोर्ट तय समयसीमा में भेजें। सरकार की इस सख्ती के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल देखी जा रही है और अन्य अधिकारियों को भी सतर्क रहने का संकेत मिला है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now