Haryana: CM Nayab Saini ने कांग्रेस पर कसा तंज, रेवाड़ी में की धुआधार बैटिंग

On: September 25, 2024 7:25 PM
Follow Us:
Haryana: CM Nayab Saini took a jibe at Congress, batted heavily in Rewari

Haryana: हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाण सरकार किसानों की 100 प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। हरियाणा पहला राज्य होगा जो किसान की 100 प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगा।

सीएम बुधवार को रेवाड़ी शहर के सैनी स्कूल में दोपहर के समय जनसभा को संबोधित कर रह थे। उन्होंने कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा के खूब विकास हुआ है। Haryana

मुझे केवल हरियाण में 56 दिनों का ही समय मिला है। इसके बावजूद 126 ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आचार संहिता की वजह से काफी रूक गए है। लेकिन घबराने की बात नहीं है। 8 अक्टूबर दूर रही है। जल्द ही बचे हुए उसके बाद पूरे होंगे। Haryana

CM HARYANA NAYAB SAINI
झूठे वादे  किस काम के: सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में हर वर्ष एक लाख रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये देने और 300 यूनिट बिजली फ्री देने का चुनाव से पहले दावा किया था।CM Nayab Saini

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को 2 साल हो गए हैं। आज तक एक भी यूनिट फ्री नहीं दी गई है। उल्टा बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

एक भी महिला को कोई पैसा नहीं दिया गया हैं। न ही किसी को रोजगार दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जितनी चादर है उतने ही पैर पसारने चाहिए।

 

 

हर किसान को मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य
आज हुड्डा अब किसान हितेषी होने की बात करते हैं, अब किसान के मसीहा बनते हैं। 10 वर्ष प्रदेश के सीएम रहे थे उस समय कितने किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीदी थी।
हरियाणा में किसान की 100 प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now