गाड़ी छोड़ साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे Haryana CM Nayab Saini , जानिए क्या दिया संदेश

On: August 26, 2025 2:01 PM
Follow Us:
गाड़ी छोड़ साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे सीएम नायब सैनी, जानिए क्या दिया संदेश

Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन सीएम नायब सैनी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। उनके साथ स्पीकर, अन्य मंत्री और विधायक भी साइकिल से ही विधानसभा आए।

सीएम नायब सैनी साइकिल ने कहा स्वस्थ रहेंगे तो विकास की गति आगे बढ़ेगी। हरियाणा के युवा नशे की तरफ न बढ़कर खेलों की तरफ बढ़ें। हरियाणा सरकार इस दिशा में जागरूक करने का काम कर रही है।”Haryana CM Nayab Saini:

साइकिल से आकर दिया संदेश: सीएम ने आमजन को साइकिल से आकर नया संदेश् दिया है। बता दे कि सीएम और स्पीकर व मंत्रियों-विधायकों की तरफ से हरियाणा के युवाओं को नशे के खिलाफ और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाता है। हरियाणा सरकार इसके लिए लगातार मुहिम चला रही है और यह साइकिलिंग भी इसी का हिस्सा है।Haryana CM Nayab Saini:

CM Haryana नायब सैनी ने कहा, “व्यायाम तो इंसान की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। व्यायाम से ही इंसान एक्टिव होता है, पीएम मोदी का भी आह्वान है कि फिट इंडिया और स्वस्थ इंडिया. अगर हम योग करेंगे तो हम स्वस्थ रहेंगे।Haryana CM Nayab Saini:

 

सीएम सैनी ने आगे कहा, ”हमारा युवा हमारे देश और राज्य की संपत्ति है और बहुत सारे लोग इस संपत्ति को खत्म करना चाहते हैं। नशा युवाओं को खराब करता है और इसका प्रभाव उनके परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे के कारण इंसान गरीबी रेखा के नीचे चला जाता है और धीरे-धीरे उसका शरीर समाप्त हो जाता है।Haryana CM Nayab Saini:

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now