Haryana civic elections: भाजपा ने लिया यू टर्न.. दंग रह गई दूसरी पार्टियां

On: June 2, 2022 8:54 PM
Follow Us:

प्रैस वार्ता में किया खुलासा: दोनो पार्टियां मिलकर हरियाणा में मिलकर लडेगी चुनाव
Haryana civic elections:  प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ( Bjp) जजपा ( Jjp ) के साथ मिलकर नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। भाजपा और जजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके यह फैसला लिया है।

महाराणा प्रताप जयंती: समाजसेविको को ‘सम्मान’ देकर किया ‘अलंकृत’

प्रेस वार्ता मे की घोषणा: बता दें कि पहले भाजपा ने अकेले की निकाय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। जिसके बाद जजपा ने कई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी थी। कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव न लड़ने के कारण भाजपा और जजपा फिर से एक हो गई हैं।

Rewari Crime: नाबालिग का अपहरण: स्पेशल कोर्ट ने सुनाई दो साल की कैद
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व जजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कई घोषणाएं की हैं। इस दौरान दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि नगर परिषद की 14 सीटों पर भाजपा और 4 सीटों पर जजपा चुनाव लड़ेगी।

Rewari News: महाराणा प्रताप जयंती पर पर्यावरण शुद्धि के लिए किया यज्ञ

टोहाना, नरवाना, मंडी डबवाली और नूंह नगरपरिषद जजपा के हिस्से में आई हैं। जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि गठबंधन की दोनों पार्टियां मजबूती से मिलकर चुनाव लड़ेंगी। वहीं दिग्विजय चौटाला ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार करेंगे।

दिग्विजय ने बताया कि घोषित उम्मीदवारों से चर्चा करके जल्द दोबारा सूची जारी की जाएगी। नगरपालिका के चुनाव का फैसला स्थानीय जिला इकाइयों पर छोड़ा गया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now