Haryana: मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे फिदेड़ी, गौरक्षक देवेंद्र के निधन पर जताया शोक

On: August 11, 2024 6:14 PM
Follow Us:

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला के फिदेडी गांव में गौरक्षक देवेंद्र सोनू के निधन पर शोक जताने पहुंचे। गांव में मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवार को सांत्वना दी और मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवेंद्र गौभक्त के रूप में सदैव याद रखा जाएगा और उन्होंने पीडि़त परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाई।

SONU FEDEDI

गौरतलब है कि फिदेडी गांव के रहने वाले पूर्व सरपंच देवेंद्र सोनू को 15 जून को गौ तस्करों ने नूंह जिला में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गोली मार दी थी। गोलू लगने से घायल हुए सोनू लंबे समय तक उपचाराधीन रहे तथा 5 अगस्त को उनका निधन हो गया था।

 

fidedi

इस अवसर पर उनके साथ लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल, विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली, पर्यटन निगम के चेयरमैन डा.अरविंद यादव, पीपीपी के कॉरडिनेटर डा.सतीश खोला, सुनील मुसेपुर सहित डीसी अभिषेक मीणा व एसपी गोरव राजपुरोहित मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now