Haryana CET 2025: हरियाणा CET पेपर के दिन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, रास्ते में स्टॉपेज-सीट रिजर्व नहीं

On: July 24, 2025 9:45 AM
Follow Us:
हरियाणा CET पेपर के दिन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana CET 2025: हरियाणा में ग्रुप सी के लिए 26 और 27 जुलाई को CET होगी। इन दिनों मौसम विभाग ने हरियाणा के 22 में से 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिरसा, फतेहाबाद को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश की संभावना है। परीक्षार्थी बारिश से बचने का इंतजाम कर पहुंचे तो अच्छा रहेगा।

इन दो दिनों में 15 हजार से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट बसें और स्कूली बसें 30 हजार से ज्यादा फेरे लगाएंगी। सुबह साढ़े तीन बजे से ही अभ्यर्थियों के लिए बस सेवा शुरु हो जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हों, इसके लिए प्रदेश के हर ब्लॉक से बसें चलेगी और पिक एंड ड्रॉप की सुविधा देगी।

ब्लॉक से चलने के बाद ये बसें जिला मुख्यालय पर अभ्यर्थियों को छोड़ेंगी, जहां बस स्टैंड पर बने हेल्प डेस्क की सहायता से स्टूडेंट संबंधित सेंटर के लिए शटल बस सर्विस के जरिए सेंटर तक पहुंच सकेंगे। यहां बसेंअभ्यार्थियों को छोड़ने के बाद उसी सेंटर के पास खड़ी होंगी।

शटल बसों पर नंबर से लेकर तमाम जानकारी लिखी होगी। इसके अलावा शटल बसें समय पर एग्जाम सेंटर पहुंच सकें, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस पूरा रूट खाली करवाएगी या ट्रैफिक को सुचारू करवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को एडवाइजरी जारी कर रूट प्लान तैयार करवा लिया गया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now