Haryana: यादव कल्याण सभा रेवाड़ी में झलका कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का दर्द

On: January 13, 2025 8:45 PM
Follow Us:

Haryana: हरियणा के जिला रेवाड़ी की यादव कल्याण सभा का 11वें वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह मौजूद रहे।

समाज में एकता नही: प्रतिभा समारोह में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने कहा कि यादव समाज में राजनीतिक पार्टी नहीं होनी चाहिए, सही समाज वह तो समाज हित में सोचे। कल्याण सभा से कहना चाहूंगा कि कि मेरे से बड़े राव इंद्रजीत सिंह है, उनको भी निमंत्रण क्यों दिया जाए।

वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सद्भाव एवं भाईचारा बेहद जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा यादव गौरव सम्मान प्रदान किए
वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सद्भाव एवं भाईचारा बेहद जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा यादव गौरव सम्मान प्रदान किए

आए न आए समय अभाव हो तो दूसरा मेंटर है। लेकिन अपने समाज में जब तक हम एकता नहीं दिखाएंगे, समाज उत्थान नहीं होगा। हमारा दायित्व बनता है अपने समाज के प्रबुध जनों को पहले आमंत्रित करें।Haryana

मुझे विश्वा था भाजपा की होगी जीत :कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने कहा कि भले ही सर्वे टीमों ने हरियाणा में भाजपा को हरा दिया जो, लेकिन हमें विश्वस था जीत हमारी होगी। इस बार सरकार में बीसी-बी का भी सबसे बड़ा योगदान है यह सरकार हमारे द्वारा बनाई गई है।

इतना ही नहीं हमारे द्वारा ही चलाई जाएगी। अहीरवाल ने विश्वास दिया है उनको पूरा किया जाएगा। इस क्षेत्र के लोगों ने जो सरकार से उम्मीद की थी, वो उम्मीदें भी पूरी होगी। अहीरवालों में यादव समाज ही नहीं, 36 बिरादरी के समाज के लोग बैठे हैं। उनका भी काफी सहयेाग रहा है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now