Haryana: देश में एक बड़ी क्रांति लाएगी BJP: PM Modi

On: May 23, 2024 9:48 PM
Follow Us:

Haryana: PM Modi  बोले- मैं Gurugram  के युवाओं से भी कहना चाहता हूं कि अगले 5 साल का कालखंड इस देश में एक बड़ी क्रांति का समय होने वाला है। आपके सारे सपने पूरे होंगे, क्योंकि आपके सपने ही  Modi  का संकल्प है।

Haryana में राम-राम के बिना कोई काम नहीं होता। लेकिन Congress  का बस चले तो ये Haryana में राम का नाम लेने वालों को ये गिरफ्तार कर लें। Congress  पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया।

Congress  ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया था। इनकी तो चली नहीं अगर चलती तो राम मंदिर का काम बीच कें रूवका देते। अब तो शहजादे के सलाहकार ने एक ओर बड़ा खुलासा किया है कि अब कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में है।Lok sabha Election  के लिए Haryana में प्रचार का आज अंतिम दिन है।

 

इस कड़ी में Mahender garh  में  PM Modi  गुरुवार को बाबा जयरामदास की तपोभूमि गांव पाली में भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे। वहीं प्रत्याशियों के साथ भाजपा के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

अब दिल्ली न ही चंडीगढ है दूर

बीते 10 वर्षों में हमने कांग्रेस के पाप धोने में बहुत मेहनत की है। आज हरियाणा में आधुनिक हाइवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। अब न दिल्ली दूर है और न ही चंडीगढ़ दूर है।

लूटने में कांग्रेस ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी

कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है, इसलिए बुरी तरह बौखला रही है। कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है। 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहरने दिया?  Congress  ने। आज ये लोग कह रहे हैं… ये सत्ता में आए तो फिर से 370 लगाएंगे।

 

ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसे लूटने का खुला खेल न चलता हो। Job दिलवाने के नाम और ये लोग जमीनें बिकवा देते थे। ट्रांसफर-पोस्टिंग की तो खुली इंडस्ट्री चलती थी।

हमारे Haryana  को लूटने में भी कांग्रेस ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। मैंने तो अपनी आंखों से देखा है कि कांग्रेस के समय हरियाणा का क्या हाल था? जो CM  बनता था, वो अपने जिले से बाहर नहीं देखता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस व इंडी गठबंधन वालों के लिए देश से बड़ा वोट बैंक है। वोट बैंक की खातिर पहले दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए, अब भारत पर पहला अधिकार मुसलमानों का बता रहे हैं। ओबीसी, एससी व एसटी का आरक्षण छीनकर वोट जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं।

जब तक मोदी जिंदा है तब तक गरीब व वंचितों का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता, मोदी उनका चाैकीदार है। ऐसी कांग्रेस को दिया वोट बेकार जाएगा क्योंकि सबको पता है सरकार किसकी बन रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now