Haryana: हरियाणा में लघु सचिवालय में मधुमक्खियों का आक्रमण, कई लोग हुए घायल

On: April 1, 2025 9:16 AM
Follow Us:

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी के लघु सचिवालय में आज मंगलवार को मधुमक्खियों का आक्रमण होने का मामला सामने आया है। जिससे वहाँ मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जब लघु सचिवालय में मधुमक्खियां के हमले से कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हांसी लघु सचिवालय में भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक संस्था के द्वारा हवन का आयोजन किया गया था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हांसी के SDM राजेश खोथ पहुंचे थे। हवन से उठने वाले धुएं से लघु सचिवालय में लगे मधुमक्खियां के छत्ते से मधुमक्खियां ने हमला कर दिया।

भय का माहौल  

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं मधुमक्खियां के हमले से बचने के लिए लोग रुमाल और कपड़ों से मुंह ढके इधर-उधर भागते नजर आए। आलम यह था कि लघु सचिवालय की तरफ मधुमक्खियां के डर के मारे कोई भी जा नहीं रहा था और काफी देर तक भय का माहौल व्याप्त रहा। जानकारी के मुताबिक, मधुमक्खियों के हमले से घायल लोगों ने मेडिकल स्टोर से एंटी एलर्जिक दवाइयां ली।

रेलिंग रोकने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, इसके बावजूद भी हवन का आयोजन पूर्ण कर लिया। मगर मुख्य प्रवेश द्वार की रेलिंग को बंद कर मधुमक्खियां को रोकने की कोशिश भी की गई। मिली जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व भी 24 मार्च 2018 को हांसी के रेस्ट हाउस में राजनीतिक पार्टी के द्वारा किए जा रहे आयोजन के दौरान भी मधुमक्खियां ने हमला किया था और कई लोगों को मधुमक्खियां ने काट लिया था, जिनका उपचार करवाना पड़ा था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now