Haryana: हरियाणा में खाकी हुई शर्मसार, ACB ने सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

On: June 20, 2025 3:21 PM
Follow Us:
Haryana ACB arrested sub-inspector red handed while taking bribe

Haryana: हरियाणा के हिसार में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर (SI) रामनिवास को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ACB द्वारा आरोपी सब इंस्पेक्टर से पूछताछ की जा रही है। करनाल निवासी देवेंद्र पुत्र बलवान ने ACB को इस मामले की शिकायत दी थी। देवेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि सिविल लाइन थाने में उनका एक पुराना मुकदमा दर्ज है।

इस वजह मांगी रिश्वत

इसी मुकदमे में ढिलाई बरतने, यानी मामले को कमज़ोर करने या उस पर कार्रवाई न करने के एवज में सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने उनसे पैसे की मांग की थी। शिकायत मिलते ही ACB ने तुरंत कार्रवाई की। इंस्पेक्टर सत्यपाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

ACB टीम ने पूरी योजना के साथ सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जाल बिछाया। ACB की टीम ने शिकायतकर्ता देवेंद्र को पैसे लेकर सब इंस्पेक्टर रामनिवास के पास भेजा। जैसे ही सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत ली, ACB की टीम ने उन्हें तुरंत मौके पर दबोचा लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद ACB ने सब इंस्पेक्टर रामनिवास के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब उनसे इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सांठगांठ के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now