Haryana: पचंकूला में 21 कालोनी हुई नियमित, एक लाख लोगों को बडी राहत

On: June 30, 2024 1:42 PM
Follow Us:

Haryana:  हरियाणा सरकार की ओर से पचंकूला के अधीन आने वाली 21 काॅलोनियों के नियमित होने करीब 1 लाख लोगो कों बडी राहत मिली है। सरकार के इस फैसले से काॅलोनियों के नियमित होने से संपत्तियों के मालिकों को अपनी संपत्ति बेचने का भी अधिकार मिलेगा। इतना ही नहीं इस कालोनियो में रेट में आग लग गई है।

 

हरियाणा सरकार ने पंचकूला की 21 अवैध काॅलोनियों को नियमित कर दिया है। अब इन काॅलोनियों में रहने वालों को बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। कई सालो से इंततार कर रह लोगो को अब बडी राहत मिली है।

 

नगर एवं योजना विभाग ने खंड बरवाला, रायपुररानी, कालका की काॅलोनियों को वैध करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार के इस फैसले से काॅलोनियों के नियमित होने से संपत्तियों के मालिकों को अपनी संपत्ति बेचने का भी अधिकार मिलेगा। इतना ही आदेश के चलते ही प्लाटो के दामों में काफी बढोतरी हो गई है।

HARYANA NEWS

ये कालोनियां हुई नियमित: हरियाणा सरकार की ओर से ऐलाना किया गया है पंचकूला के दायरे में आनी वाली 21 कालोनियों को नियमित किया गया है।

रायपुररानी खंड की शिव काॅलोनी 7.54 एकड़, अग्रसेन काॅलोनी 18.221 एकड़, पंचराम काॅलोनी 14.18 एकड़, गुर्जर काॅलोनी 11.92 एकड़, महासमलासन काॅलोनी 18.51 एकड़, जय मां जगदंबे रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की 4.94 एकड़ को भी नियमित कर दिया है।

बरवाला खंड की मॉडर्न कांप्लेक्स 5.10 एकड़, चौरा बाजार (6.26 एकड़) विक्रम काॅलोनी 5.36 एकड़, एचएमटी काॅलोनी 12.096 एकड़, बाबा वाली काॅलोनी 5.48 एकड़, ओल्ड दुर्गा काॅलोनी 7.80 एकड़, करण काॅलोनी 37.20 एकड़ शामिल है।

 

कालका खंड की प्रीतम काॅलोनी 27.22 एकड़, माजरा मेहताब की 8.78 एकड़, मां काली काॅलोनी 6.07 एकड़, सीतो माजरा काॅलोनी 3.76 एकड़, पत्तन काॅलोनी 1 5.30 एकड़, खेड़ा वाली काॅलोनी 2.43 एकड़, पत्तन काॅलोनी 2 3.34 एकड़, मढ़ांवाला काॅलोनी 5.87 एकड़ को भी नियमित कर दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now