मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Sports : बाढ़ आपदा के बीच शुरू हुई 58वीं प्रदेश स्तरीय स्कूली शतरंज चैम्पियनशिप, 7200 खिलाड़ी लगाएंगे दाव

On: September 8, 2025 4:38 PM
Follow Us:
CHESS

चरखी दादरी। हरियाणा में लगातार बारिश और जलभराव के संकट के बीच 58वीं प्रदेश स्तरीय स्कूली शतरंज चैम्पियनशिप 8 से 10 सितंबर 2025 तक चरखी दादरी में आयोजित की जा रही है। लड़कियों व लड़कों के अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले सोमवार से शुरू हो गए हैं। इस प्रतियोगिता से नेशनल स्तर के लिए 15 लड़कियों और 15 लड़कों का चयन किया जाएगा। नियमानुसार प्रदेश के 22 जिलों से अधिकतम 660 खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं।Haryana Sports

शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के रहने-खाने का जिम्मा शिक्षा विभाग को सौंपा है। लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए उन्होंने शिक्षा विभाग पर गलत निर्णय लेने का आरोप लगाया।Haryan Sports

प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्कूल बंद हैं और 12 जिलों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। ऐसे में खिलाड़ियों का आयोजन स्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और सैकड़ों खिलाड़ी प्रतियोगिता से वंचित हो सकते हैं।

प्रदेश सरकार ने पानीपत, फरीदाबाद और फतेहाबाद में 8 से 10 सितंबर तक होने वाली फुटबॉल, एथलेटिक्स और हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं बारिश और बाढ़ की वजह से स्थगित कर दी हैं। बावजूद इसके शिक्षा विभाग ने शतरंज प्रतियोगिता कराने पर जोर दिया है, जिससे खिलाड़ियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

प्रदेश स्तरीय खेलों में इस वर्ष करीब 7200 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। लेकिन मौजूदा हालात ने बच्चों की सुरक्षा और खेल आयोजन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेल प्रेमियों का कहना है कि अधूरी भागीदारी के साथ प्रदेश स्तर की इतनी बड़ी प्रतियोगिता कराना नासमझी भरा कदम है और इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ सकता है।Haryana Sports

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now