Haryan crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में एक बार फिर गैगस्टर की दादागिरी सामने आए। कुख्यात जीता गुर्जर गैंग से जुड़े बदमाश रोहित उर्फ कालिया पर शनिवार को दिनदहाड़े फायरिंग की गई। स्कूटी पर आए बदमाशों ने उसके घर में घुसकर तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली कालिया की पीठ में लगी। फायरिंग की सूचना से अफरा तफरी मच गई।
अस्पताल में करवाया भर्ती: बता देकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Haryan crime

फरवरी मे आया था बाहर: पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी के मोहल्ला भजन का बाग निवासी 39 वर्षीय रोहित उर्फ कालिया पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जीता गुर्जर गैंग से जुड़ा रहा है और करीब 13 साल जेल में रहने के बाद इसी साल फरवरी में बाहर आया था।
10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप: जेल से छूटने के बाद उस पर एक प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप भी लगा, जिसके चलते उसे कुछ समय के लिए फिर जेल जाना पड़ा। बाद में कोर्ट से जमानत मिलने पर वह बाहर आया था।
शनिवार दोपहर करीब 3:40 बजे कालिया अपने घर में दो साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान स्कूटी पर चार युवक पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद कालिया घायल हो गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सिर मुंडवाने के बाद स्कर्ट पहनाकर बाजार में घुमाया
रेवाड़ी पुलिस ने 6 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने के मामले में कालिया को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसका सिर मुंडवाने के बाद स्कर्ट पहनाकर बाजार में घुमाया गया था। 3 महीने पहले ही वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

22 मामले दर्ज, 12 साल जेल में रहा: भजन का बाग के रहने वाले रोहित उर्फ कालिया के पिता महावीर की 4 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। कालिया पर 22 मामले दर्ज हैं। 2004 में उस पर Model Town Rewari पहला स्नैचिंग का केस दर्ज हुआ था। हत्या के प्रयास के मामले में वह 12 साल से जेल में बंद था। बाहर आते ही उसने दोबारा आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं।

















