Gurugram News: पुलिस कस्टडी से रैप व लूट के दो कैदी फरार-Best24news

On: May 31, 2022 4:42 PM
Follow Us:

अस्पताल से वापस जाते समय पुलिस को दिया चकमा
हरियाणा: एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडा हो गया है। अस्पताल में ईलाज के लिए लाए रैप व लूट के दो कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। कैदियो के फरार होने से पुलिस प्रशासन मे अफरा तफरी मच गई है। जगह जगह नाकाबंदी कर तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

Haryana Crime: आहत युवक ने दी जान, ये रही वजह-Best24news

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार रैप व लूट के आरोप में राकेश और अभिजीत को अरेस्ट कर भोंडसी जेल भेजा था। सोमवार को दोनों की जेल में तबीयत खराब हो गई। पुलिस की ओर से दोनो को सेक्टर 10 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनो का सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोनों कैदियों के साथ जेल की एस्कॉर्ट गार्द थी। देर शाम अस्पताल में इलाज कराने के बाद दोनों को वापस भोंडसी जेल ले जाया जा रहा था।

Rewari News: धारूहेडा बस स्टैंड बना दूषित पानी का जोहड-Best24news
वापिस जाते हुए फरार: अस्पताल से वापिस जाते समय दोनों ने पहले पुलिसकर्मियों को बातों में उलझाया और फिर चकमा देकर फरार हो गए। जेल की एस्कॉर्ट गार्द ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। दो कैदियों के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस की कई टीमें दोनों की तलाश में जुटी है। अभी दोनों कैदियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now