नई दिल्ली: गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित विशेष साइकिल यात्रा की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की मीडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।Guru Tegh Bahadur Sahib’s 350th martyrdom centenary
यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर 2025 को डिप्टी चेयरमैन हॉल, कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुआ, जिसमें साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।Guru Tegh Bahadur Sahib’s 350th martyrdom centenary
सत्यवीर धनखड़, मीडिया प्रभारी (खेल) ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को याद करना और देशभर में साइकिलिंग को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस के दौरान 15 नवंबर से 20 नवंबर तक दिल्ली से अमृतसर तक होने वाली भव्य साइकिल यात्रा की घोषणा की गई। यह यात्रा गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शिक्षाओं और बलिदान को समर्पित होगी।Guru Tegh Bahadur Sahib’s 350th martyrdom centenary
पर्यावरण संरक्षण को बढावा: साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मंजीत सिंह ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से युवाओं में गुरु साहिब की शिक्षाओं का संदेश फैलाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि “सिर दिया पर सिरार नहीं दिया” की भावना को समर्पित यह आयोजन देश के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
रूट मैप भी लॉन्च: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साइकिल यात्रा का लोगो और रूट मैप भी लॉन्च किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा के जरिए न केवल गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी के महत्व को याद किया जाएगा, बल्कि साइकिलिंग खेल की पहचान को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया जाएगा। फेडरेशन ने देशभर के साइकिल प्रेमियों से इस ऐतिहासिक यात्रा में भाग लेने की अपील की है।
















