दादा बना हैवान: रूह कांपने वाला मंजर रेवाड़ी में आया सामने, 1.5 साल की पोती को चलती JCB के आगे फेंका

On: February 21, 2026 6:51 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिला रेवाड़ी के थाना खोल के गांव ढाणी ठेठरबाढ में पंचायत भूमि को लेकर विवाद के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पंचायत की जमीन को जेसीबी से समतल (लेवल) किए जाने के दौरान एक व्यक्ति पर अपनी डेढ़ साल की पोती को जेसीबी के सामने फेंकने का आरोप है। इस पूरे मामले की वीडियों वायरल हो गए है। लोग मामला दर्ज नहीं होने को लेकर पुलिस पर सवाल उठा रहे है।

गांव ढाणी ठेठर बाढ के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र चौहान ने बताया कि होली चौक के पास स्थित ग्राम पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। गांव प्रशासन के सहयोग से करीब एक माह पूर्व उक्त अतिक्रमण को हटाकर जमीन को खाली करवाया गया था। मंगलवार को पंचायत द्वारा उस जमीन को जेसीबी मशीन की सहायता से समतल करने का कार्य किया जा रहा था।Dahina News

सरपंच के अनुसार इसी दौरान एक कब्जाधारी व्यक्ति मौके पर पहुंचा और काम में बाधा डालने लगा। आरोप है कि उसने अपनी डेढ़ साल की पोती को जेसीबी के पंजे की ओर फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है।Dahina News

सरपंच सहित गांव के निवासियों ने इसकी शिकायत संबंधित पुलिस चौकी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि शिकायत आई है, जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now