Pension Scheme: लाखों पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी किए आदेश

On: June 22, 2025 6:57 AM
Follow Us:
Good news for lakhs of pension holders, government issued orders

Pension Scheme: पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 6175 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।Pension Scheme

इसमें से 1539 करोड़ रुपये की राशि 34.40 लाख लाभार्थियों को मई 2025 तक नियमित पेंशन के रूप में जारी की जा चुकी है।

किसान भवन में विभाग के वरिष्ठ और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को सुनियोजित ढंग से लागू करने, उनकी सतत निगरानी करने और योग्य लाभार्थियों तक लाभ समय पर पहुंचाने के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए।

डॉ. बलजीत कौर ने “‘हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान” सर्वे को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और अधिकारियों से कहा कि हर पात्र बुज़ुर्ग तक पेंशन पहुंचाई जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वे के दौरान मृत लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा राशि की वसूली कर उसे अन्य ज़रूरतमंदों को लाभ के रूप में दिया जाए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 43,644 नई पेंशन आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं।Pension Scheme

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष प्रमुख सचिव राजी पी. श्रीवास्तव (आईएएस), डायरेक्टर डॉ. शैना अग्रवाल (आईएएस) सहित मुख्यालय और जिला स्तर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।Pension Scheme

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now