Good News: दिल्ली-बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली का संचालन शुरू, जानिए समय व ठहराव

On: June 6, 2024 10:38 AM
Follow Us:

Good News: रेलवे यात्रियों के लिए बडी खुशी की खबर है। गर्मियों की छुटिटयों में रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली-बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली (03 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

जानिए ट्रेन का समय

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04005, दिल्ली-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 6 जून, 8 जून व 10 जून को दिल्ली से 23.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन मध्य रात्रि 01.55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

 

इसी प्रकार गाडी संख्या 04006, बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा दिनांक 8 जून, 10 जून व 12.जून को बांद्रा टर्मिनस से 04.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस गाड़ी में 16 थर्ड एसी 2 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।

जानिए कहां कहां होगा ठहराव

 

रेलवे से मिली जानकारी के अुनसार दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, अजमेर, फालना, आबूरोड, पालनपुर, गांधीनगर कैपिटल, अहमदाबाद,वडोदरा, भरूच, सूरत नडियाद, आणंद व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now