Haryana Police में इन पदों पर भर्ती होने का सुनहरा मौका, जानिए आवेदन से लेकर पूरी चयन Process

On: December 3, 2024 9:50 PM
Follow Us:

Haryana Police ने फरीदाबाद में विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की भर्ती के आवेदन मांगे गए है। इस भर्ती में कुल 251 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

Haryana Police द्वारा फरीदाबाद में विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 2004 में हरियाणा आर्म्ड फोर्सेज से बर्खास्त हुए कर्मियों और HISF बटालियन से बर्खास्त कर्मियों के लिए भी यह एक बेहतरीन अवसर है।

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों को 13 दिसंबर तक फरीदाबाद के पुलिस लाइंस, सेक्टर-30 में व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा करना होगा। आवेदन के समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।

जानिए जरूरी Document

  • चार पासपोर्ट साइज  Photo
  • Education  योग्यता प्रमाण पत्र
  • सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र (सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए)
    चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र (सेवानिवृत्ति के समय के मेडिकल प्रमाण पत्र)
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र

HARYANA POLICE

भर्ती के लिए पात्रता मानदंड

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। ये पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:

आवेदक भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों, और हरियाणा सशस्त्र बलों के सेवानिवृत्त कर्मी होने चाहिए।
उम्मीदवार को सेवानिवृत्ति के समय मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र होना चाहिए।
उम्मीदवार की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवार के पास अपना निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।

वेतन और भत्ते: इस भर्ती में चयन होने वालों को विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹20,000 मासिक वेतन प्राप्त होगा।

इसके अलावा, चयनित उम्मीदवारों के वेतन से ₹120 प्रति माह हरियाणा राज्य परिवहन के मुफ्त यात्रा के लिए काटे जाएंगे।

इस भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए फरीदाबाद के पुलिस लाइंस, सेक्टर-30 में व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना होगा।

 

आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर : बता दे आवेदन की अंतिम ​तिथि 13 दिसंबर है। आवेदन पत्र में कोई त्रुटि या कमी होने पर आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों की जांच करके ही अप्लाई करें।

ये रहेगी चयन प्रकिया: बता दे कि आवेदन की समीक्षा के बाद, उम्मीदवारों को शारीरिक और मानसिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों की शारीरिक स्थिति, सहनशक्ति और मानसिक योग्यता का परीक्षण किया जाएगा।

इन सबके बाद फिजिकल फिटनेस परीक्षण और शैक्षिक योग्यता के आधार प्रत्याशियों का चयन होगा। सारी प्रकिया पार करने वाले चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

यह भर्ती विशेष रूप से भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों, और अन्य बर्खास्त कर्मचारियों के लिए एक शानदार अवसर है। फरीदाबाद पुलिस में 251 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू हो चुकी है।

बता दे कि इस भर्ती के लिए 13 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को ₹20,000 मासिक वेतन और अन्य भत्ते दिया जाएगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now