Gold-Silver Prices Crash: दीवाली के बाद धडाम से गिरे सोना चादी के दाम

On: October 22, 2025 10:11 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। त्योहारों से पहले सोन व चांदी के दामो में खूब उछाल आयाा। लेकिन दीवाली की रौनक खत्म होते ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को वैश्विक बाजार में सोना 6.3 प्रतिशत तक लुढ़क गया, जो वर्ष 2013 के बाद की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट मानी जा रही है।Gold-Silver Prices Crash

सोमवार को सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 4,381 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा था, लेकिन मंगलवार को यह फिसलकर 4,082 डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को एशियाई सत्र में यह और नीचे आकर 4,004.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी भी 54 डॉलर के उच्चतम स्तर से 8.7 प्रतिशत गिरकर 47.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची।Gold-Silver Prices Crash

फिर गिरा दाम: बुधवार को यह 2.9 प्रतिशत और नीचे गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी में 7.1 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई, जो 2021 के बाद की सबसे बड़ी कमी है। इस अचानक गिरावट ने निवेशकों के बीच चिंता बढ़ा दी है, खासकर तब जब दोनों कीमती धातुएं इस साल अब तक 50 से 60 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज कर चुकी थीं।https://best24news.com/

यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली (प्रॉफिट-टेकिंग) और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) में 0.33 प्रतिशत की मजबूती के कारण हुई। डॉलर की मजबूती से सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेशों की मांग में कमी आई है। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनावों में नरमी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में राहत के संकेतों ने भी बाजार को प्रभावित किया।

भारत में इसका असर आज नहीं दिखा क्योंकि 22 अक्टूबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर बाजार बंद रहे। हालांकि, 23 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल देश में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए ₹1,23,907 पर ट्रेड कर रहा है।

जो 17 अक्टूबर के ऑल-टाइम हाई ₹1,29,584 से ₹5,677 सस्ता है। वहीं, चांदी प्रति किलो ₹1,52,501 पर आ गई है, जो 14 अक्टूबर के रिकॉर्ड ₹1,78,100 से ₹25,599 कम है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि डॉलर इंडेक्स मजबूत बना रहा तो आने वाले दिनों में सोना-चांदी के भाव में और गिरावट संभव है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now