Gold Rate Today: सोने की कीमतों में गिरावट , देखें आज के ताज़ा भाव

On: June 4, 2025 9:05 PM
Follow Us:
evening

Gold Rate Today: बुधवार 4 जून 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. सोने के दाम में ₹300 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई. जबकि चांदी ₹1,900 प्रति किलो महंगी हो गई. देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 99,300 रुपये के पार चला गया है. वहीं 22 कैरेट सोना 90,900 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है.

देश के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
आज के ताजा भाव के अनुसार दिल्ली, जयपुर, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में 22 कैरेट सोना ₹91,050 और 24 कैरेट सोना ₹99,320 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. दूसरी ओर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और पटना में सोने का भाव थोड़ा कम है. नीचे देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट दिया गया है:

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली ₹91,050 ₹99,320
चेन्नई ₹90,900 ₹99,170
मुंबई ₹90,900 ₹99,170
कोलकाता ₹90,800 ₹99,170
जयपुर ₹91,050 ₹99,320
नोएडा ₹91,050 ₹99,320
गाजियाबाद ₹91,050 ₹99,320
लखनऊ ₹91,050 ₹99,320
बंगलुरु ₹90,900 ₹99,170
पटना ₹90,900 ₹99,170

चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, 1 किलो का भाव ₹1.02 लाख
4 जून को चांदी में भी बड़ी उछाल देखी गई है. जहां कल इसका भाव ₹1,00,100 प्रति किलो था. वहीं आज यह बढ़कर ₹1,02,000 प्रति किलो हो गया है. यह तेजी निवेशकों को आकर्षित कर रही है और बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ा रही है.

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?
सोने की कीमतों में लगातार इजाफे की एक बड़ी वजह वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता है. जब दुनिया में अनिश्चितता होती है, तो निवेशक सोने को सुरक्षित संपत्ति मानकर उसमें पैसा लगाते हैं. इसके अलावा डॉलर की कमजोरी के चलते भी सोने में निवेश करना लोगों को अधिक लाभकारी लग रहा है. यही कारण है कि डिमांड में इजाफा हो रहा है और दाम चढ़ रहे हैं.

कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, रुपये की स्थिति, सरकारी टैक्स, और डिमांड-सप्लाई जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं. 24 कैरेट सोना जोकि सबसे शुद्ध होता है, वह निवेश के लिए अधिक पसंद किया जाता है. वहीं 22 कैरेट सोना गहनों के लिए उपयुक्त माना जाता है क्योंकि यह ज्यादा मजबूत होता है.

त्योहार और शादी का असर भी बड़ा कारण
भारत में सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं. बल्कि यह परंपराओं और त्योहारों से गहराई से जुड़ा होता है. खासकर शादी-ब्याह और तीज-त्योहारों के मौसम में इसकी मांग बहुत तेजी से बढ़ जाती है. जिससे कीमतें भी उछाल मारती हैं.

क्या अभी सोने में निवेश करना सही रहेगा?
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि बाजार में अस्थिरता बनी रहती है. तो सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं. ऐसे में यह समय लंबी अवधि के निवेश के लिए उपयुक्त माना जा सकता है. हालांकि निवेश से पहले बाजार की स्थिति और अपनी वित्तीय योजना का मूल्यांकन जरूर करें.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now