Gold Latest rate: करवा चौथ से पहले सोना-चांदी के दामों में इतनी गिरावट, यहां जानिए अपने शहर के दाम

On: October 9, 2025 9:28 PM
Follow Us:

 

Gold Latest rate: लगातार रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। करवा चौथ से पहले यह राहत की खबर आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो रही है। बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे, लेकिन अब दोनों धातुओं में मामूली गिरावट देखी गई है।

8 अक्टूबर को सोना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने 4000 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार किया। हालांकि आज भारतीय बाजार में थोड़ी नरमी देखी गई। एमसीएक्स पर सुबह 10 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,093 रुपये दर्ज की गई, जो कल के मुकाबले 116 रुपये प्रति 10 ग्राम कम है। सोने ने आज 1,22,111 रुपये का लो और 1,23,197 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया।

दूसरी ओर चांदी में गिरावट सोने से ज्यादा दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सुबह 10.10 बजे एक किलो चांदी का भाव 1,48,680 रुपये रहा, जो 1175 रुपये प्रति किलो कम है। चांदी ने आज 1,43,900 रुपये प्रति किलो का लो और 1,48,750 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया।

City Wise  सोने-चांदी के दाम:

  • पटना: सोना ₹1,22,850 प्रति 10 ग्राम | चांदी ₹1,48,710 प्रति किलो
  • जयपुर: सोना ₹1,22,900 | चांदी ₹1,48,770
  • कानपुर/लखनऊ: सोना ₹1,22,950 | चांदी ₹1,48,830
  • भोपाल/इंदौर: सोना ₹1,23,050 | चांदी ₹1,48,950
  • चंडीगढ़: सोना ₹1,22,920 | चांदी ₹1,48,790
  • रायपुर: सोना ₹1,22,870 | चांदी ₹1,48,730

आज पटना में सोना सबसे सस्ता, जबकि भोपाल और इंदौर में सबसे महंगा मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारी सीजन के करीब आते ही दामों में फिर से उछाल की संभावना बनी हुई है, हालांकि अल्पावधि में निवेशकों को सोने-चांदी में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now