Haryana: दूल्हे के जीजा ने रेवाड़ी में बाराती को मारी गोली, जानिए क्या था विवाद ?

On: December 5, 2023 5:29 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: डीजे विवाद के मामले आजकर तेजी से बढते जा रहे है। चार दिन पूर्व कोटकासिम में रेवाडी के तीन युवकों को गोली मार दी थी, वही सोमवार रात को एक बार फिर शादी समारोह में नाचने के दौरान हुए विवाद के कारण दूल्हे के जीजा ने एक शख्स को गोली मार दी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।रोब दिखाने लिए फेसबुक पर लहराया हथियार, मामला दर्ज जांच शुरू

जानिए क्या है मामला: गांव बेरवाल में सोमवार रात गुरुग्राम के गांव बिलासपुर से बारात आई थी। बारात में दूल्हे का जीजा झज्जर के गांव हसनपुर निवासी देशराज हाथ में पिस्तौल लेकर डीजे के सामने नाच रहा था। गांव बेरवाल निवासी नवल सिंह ने कोई हादसा होने का अंदेशा के चलते देशराज से पिस्तौल को अंदर रखने के लिए कहा।

THANA RAMPURA

सलाह देना पडा महंगा: सलाह देने को लेकर दुल्हे के जीजा देशराज को गुस्सा आ गया और उसने नवल सिंह पर गोली चला दी। वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की घटना के बाद शादी कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। इसी के साथ ही आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।रेवाडी में मिली जली हुई डेड बोडी, मची सनसनी

घायल नवल सिंह को परिवार के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी देशराज के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अभी तक आरोपित की गिरफताार नही किया गया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now